क्रिकेट

रोहित-कोहली का डिमोशन! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप पर अब ये तीन बड़े खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस बार ग्रुप-बी में रखा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार कुल 30 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है। सूची में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें सीनियर खिलाड़ियों की कैटेगरी में बदलाव सबसे अहम है।

Published: undefined

ग्रुप-बी में पहुंचे रोहित और विराट

टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस बार ग्रुप-बी में रखा गया है। इससे पहले दोनों खिलाड़ी शीर्ष ग्रुप-ए प्लस का हिस्सा थे। टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी ग्रुप-बी में जगह मिली है।

Published: undefined

ग्रुप-ए में गिल, बुमराह और जडेजा

बीसीसीआई ने मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को ग्रुप-ए में शामिल किया है। उनके साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस शीर्ष ग्रुप का हिस्सा बने हुए हैं।

महिला क्रिकेट में टॉप खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रुप

महिला वर्ग में विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ग्रुप-ए में जगह दी गई है।

Published: undefined

केंद्रीय अनुबंध सूची (2025-26)

पुरुष वर्ग

ग्रुप-ए:

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रुप-बी:

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रुप-सी:

अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़

Published: undefined

महिला वर्ग

ग्रुप-ए:

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रुप-बी:

रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा

ग्रुप-सी:

राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined