क्रिकेट

T20 WC: भारत से हार के बाद बहुत परेशान है पाक क्रिकेट टीम, इफ्तिखार अहमद बोले- आसान नहीं है इस हार को पचाना

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार को अब तक पचा नहीं पाई है क्योंकि यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार को अब तक पचा नहीं पाई है क्योंकि यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं थी।

भारत की रन मशीन विराट कोहली ने रविवार रात मात्र 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में चार विकेट से जीत दिलाई थी। इस मैच में अर्धशतक बनाने वाले इफ्तिखार ने गुरूवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर-12 मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को कहा कि हार ने उनकी टीम को निराश कर दिया।

इफ्तिखार ने कहा, "यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं है। खिलाड़ी बहुत निराश हैं लेकिन कप्तान (बाबर आजम) और कोच ने जिस तरह टीम का मनोबल उठाया वह अद्भुत है। संदेश स्पष्ट है कि यह पहला मैच था और अब आगे बढ़ने जा समय है। हमारे पास कुछ और मैच भी हैं।"

पर्थ की उछाल वाली तेज पिच पर गेंदबाजी करने को लेकर इफ्तिखार ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में उछाल वाली पिचें हैं। हमने इन पिचों के लिए काफी मेहनत की है। हारिस राउफ मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज हैं और हम उनसे काफी उम्मीद रखते हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल