क्रिकेट

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के समर्थन में आया पाक क्रिकेट बोर्ड, ICC के सामने रखी ये मांग

आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

बांग्लादेश और भारत के बीच जो तनाव चल रहा है, उसका असर खेल के मैदान पर भी दिख रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया है। आज (21 जनवरी) बांग्लादेश को अपना अंतिम जवाब आईसीसी को भेजना है। इस मामले में अब पाकिस्तान भी कूद गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को भेजे पत्र में सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है।

बता दें कि, आईसीसी बोर्ड की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसला लिया जायेगा।

बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन में भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है।

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के अनुसार आईसीसी बैठक से पूर्व पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देते हुए कहा है कि वह बांग्लादेश के साथ है। इस पत्र की प्रति आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों को भेजी गई है।

आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है।

पीसीबी ने इस मसले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी में सहयोग के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया था।

पाकिस्तान के सारे मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में होंगे।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला