क्रिकेट

T20 World Cup: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब का बड़ा दावा- भारत खिताब का दावेदार, उन्हें हराना...

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के साथ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के साथ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है। शाकिब ने कहा है कि भारत को हराना अपसेट करने जैसा होगा। बता दें कि भारत को अपने पिछले मैच में पर्थ की तेज पिच पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत अब बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर 12 मुकाबले में वापसी करने की कोशिश करेगा।

Published: undefined

दूसरी तरफ बांग्लादेश जिम्बाब्वे पर तीन रन की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में उतर रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 11 टी20 मुकाबलों में भारत ने 10 जीते है जबकि बांग्लादेश के हाथ एक जीत लगी है।

Published: undefined

शाकिब ने मैच से पूर्व प्रेस कॉफ्रेंस में मंगलवार को कहा, "भारत प्रबल दावेदार टीम है। वे यहां विश्व कप को जीतने आये हैं। हम दावेदार नहीं हैं और हम विश्व कप को जीतने नहीं आये हैं। इसलिए आप स्थिति को समझ सकते हैं और हम इस बात को जानते हैं। यदि हम भारत को हराते हैं तो यह एक अपसेट होगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपसेट करने की कोशिश करेंगे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined