क्रिकेट

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत और संजू को मिला मौका, पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी

पिछले टी20 विश्व कप के बाद से ही रोहित और विराट कोहली ने एक वर्ष तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय नहीं खेला था। पिछले साल वेस्टइंडीज़ में हुई टी20 श्रृंखला में भी यह दोनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वेस्टइंडीज़ और संयुक्त राज्य अमेरिका में जून महीने में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 विश्व कप ट्रॉफ़ी के 17 वर्षों का सूखा समाप्त करने उतरेगी।

Published: undefined

भारत को टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेलना है, जबकि 9 जून को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत ने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के बाद कुल तीन टी20 श्रृंखलाएं (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान) खेली हैं जबकि इस समय भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।

Published: undefined

टी20 विश्व कप का पहली बार आयोजन 2007 में साउथ अफ़्रीका में किया गया था। भारतीय टीम ने तब फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफ़ी को हासिल किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप को कभी अपने नाम नहीं कर पाई। भारत 2014 में फ़ाइनल में भी पहुंचा था लेकिन उसे श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जबकि 2016 में भारत को सेमीफ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ और 2022 में इंग्लैंड के हाथों सेमीफ़ाइनल में हार झेलनी पड़ी। यह दोनों विश्व कप भारत को सेमीफ़ाइनल हराने वाली टीमों ने जीता।

Published: undefined

पिछले टी20 विश्व कप के बाद से ही रोहित और विराट कोहली ने एक वर्ष तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय नहीं खेला था। पिछले साल वेस्टइंडीज़ में हुई टी20 श्रृंखला में भी यह दोनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि जनवरी महीने में इन दोनों ही खिलाड़ियों की टी20 प्रारूप में वापसी हुई और रोहित ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टी20 श्रृंखला में शतक भी लगाया था।

Published: undefined

मुख्य दल: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

रिज़र्व - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, ख़लील अहमद, आवेश ख़ान

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! चमोली में मलबे का सैलाब, सड़कें-दुकानें और गाड़ियां चपेट में