भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म बड़ी समस्या बनकर उभरी है।
Published: undefined
वरुण चक्रवर्ती को एक 'मिस्ट्री गेंदबाज' के रूप में लोकप्रियता मिली है। उनकी लेग स्पिन को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए कड़ी परीक्षा से कम नहीं रहा है। अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी के दम पर आईपीएल और फिर पिछले 2 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। टी20 फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं। वरुण की वजह से कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है, लेकिन टी20 विश्व कप में वरुण की रहस्यमयी गेंदबाजी का तोड़ संभवतः विपक्षी गेंदबाजों ने ढूंढ लिया है।
Published: undefined
ग्रुप स्टेज में छोटी टीमों के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती असरदार रहे थे और 4 मैचों में 9 विकेट निकाले थे, लेकिन सुपर-8 में पहुंचते ही उनका करिश्मा जैसे समाप्त हो गया है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज उनकी गेंदों को आसानी से पढ़ पा रहे हैं और बिना किसी परेशानी के उनपर बड़ी हिट लगा रहे हैं।
सुपर-8 के 3 मैचों में मंहगे रहते हुए महज 3 विकेट लेने वाले वरुण के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल तो बेहद निराशाजनक और भूलने वाला रहा। सेमीफाइनल में दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी असरहीन गेंदबाजी की वजह से भारत का मैच फंस गया था।
Published: undefined
खैर, भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब देखना होगा कि पिछले 4 मैचों में बिल्कुल निष्प्रभावी रहे वरुण को हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल की प्लेइंग इलेवन में बनाए रखते हैं या उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका देते हैं।
Published: undefined
कुलदीप यादव को मौका बेशक न मिला हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वह मौजूदा समय में कलाई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। कुलदीप को बड़े मैचों में खेलने का अनुभव है और उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को जीत भी दिलाई है। इसलिए अगर उन्हें फाइनल में वरुण की जगह मौका मिलता है तो इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
54 टी20 मैचों में 95 विकेट ले चुके कुलदीप ने टी20 विश्व कप 2026 में एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। इस मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined