क्रिकेट

T20 World Cup: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को दी शिक्सत, 11 रन से जीता वर्ल्ड कप का पहला मैच

नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को 22 रनों का लक्ष्य दिया। ओमान की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी उतरे, लेकिन डेविड वीज ने अपनी घातक गेंदबाजी से न सिर्फ एक विकेट लिया बल्कि पूरे ओवर में सिर्फ 10 रन ही दिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मैच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में नामीबिया बनाम ओमान के बीच खेला गया। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का विकल्प चुना है। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 109 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। नामीबिया ने इस लो-स्कोरिंग मुकाबलों को जीतने के लिए पूरी जान लगा दी, लेकिन वे 20 ओवर के बाद बराबरी तक ही पहुंच सके, और मैच का फैसला सुपर ओवर के ऊपर छोड़ दिया।

नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को 22 रनों का लक्ष्य दिया। ओमान की ओर से बिलाल खान ने सुपर ओवर पूरा किया। नामीबिया के बल्लेबाज डेविड वीज़ (13) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (8) ने ओमान के खिलाफ 21 रन बनाए। ओमान की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी उतरे, लेकिन डेविड वीज ने अपनी घातक गेंदबाजी से न सिर्फ एक विकेट लिया बल्कि पूरे ओवर में सिर्फ 10 रन ही दिए। नामीबिया ने 11 रन से सुपर ओवर जीत लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला