
टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार ने टूर्नामेंट को अचानक बेहद रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। कंगारू टीम की खराब स्थिति ने आज के मुकाबलों को निर्णायक बना दिया है, जहां तीन अहम मैच खेले जाने हैं और सबसे ज्यादा निगाहें आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे के मुकाबले पर टिकी होंगी।
दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप चरण में अब तक करारा झटका लगा है। अपने पहले मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार मिली, जबकि 16 फरवरी की रात श्रीलंका ने भी उसे शिकस्त दी। अब स्थिति यह है कि यदि आज जिम्बाब्वे, आयरलैंड को हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा और जिम्बाब्वे सीधे सुपर स्टेज में पहुंच जाएगा।
Published: undefined
दिन की शुरुआत ग्रुप डी के मुकाबले से होगी, जो चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह अब से कुछ देर में 11 बजे शुरू होगा, जिसमें न्यूजीलैंड का सामना कनाडा से होगा।
न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ जीत से की थी, हालांकि तीसरे मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका से 7 विकेट की हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर कनाडा अब तक अपने दोनों मैच हार चुका है और इस मुकाबले में उसकी नजरें सम्मान बचाने पर होंगी। न्यूजीलैंड की जीत उसे अगले चरण में लगभग सुनिश्चित रूप से पहुंचा देगी।
Published: undefined
दिन का सबसे अहम और रोमांचक मैच आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की किस्मत दांव पर होगी। आयरलैंड की जीत ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में बनाए रखेगी, जबकि जिम्बाब्वे की जीत उसे बाहर का रास्ता दिखा देगी। जिम्बाब्वे ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है ओमान को 8 विकेट से हराने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से मात दी। वहीं आयरलैंड ने तीन में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है।
Published: undefined
दिन का तीसरा और आखिरी मैच ग्रुप सी में स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा।
हालांकि इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन स्कॉटलैंड और नेपाल के लिए यह मैच प्रतिष्ठा की लड़ाई होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेंगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined