क्रिकेट

रोहित शर्मा को लेकर इस वर्ल्ड चैंपियन ने किया बड़ा ऐलान, कहा- वर्ल्ड कप से पहले...

रोहित शर्मा ने 2019 विश्व कप में पांच शतकों (648 रनों) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। फैंस को यही उम्मीद है कि रोहित इस साल भी वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करें।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत के अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला का मानना ​​है कि कप्तान रोहित शर्मा अपनी खोई हुई लय और फॉर्म हासिल कर रहे हैं, जो वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। रोहित ने एशिया कप में चार पारियों में 64.66 की औसत से 194 रन बनाए हैं। जिसमें 108.98 की स्ट्राइक-रेट से तीन अर्धशतक शामिल हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2019 विश्व कप में पांच शतकों (648 रनों) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। फैंस को यही उम्मीद है कि रोहित इस साल भी वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करें।

पीयूष चावला ने कहा, "यह एक बड़े खिलाड़ी की पहचान है, जैसे ही हम एक बड़े टूर्नामेंट के करीब पहुंचते हैं, वह किसी न किसी तरह से फॉर्म में वापस आ जाता है और एशिया कप में रोहित ने यही दिखाया है। ये वो रोहित शर्मा हैं, जिन्हें हम सभी जानते हैं। वह गेंद की टाइमिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और बाहर से यह देखना बहुत मजेदार लगता है क्योंकि वह बल्लेबाजी को काफी आसान बना देता है।''

चावला ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत हैं क्योंकि जब आपके सलामी बल्लेबाज आपको अच्छी शुरुआत दे रहे होते हैं तो आपको एक बड़ा स्कोर मिलता है। साथ ही इससे मध्य क्रम को भी मदद मिलती है।"

सुपर फोर चरण में भारत का अगला मैच शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध