क्रिकेट

Warm-up Match: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें गुवाहटी के मौसम का हाल

weather.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गुवाहटी में 50-55 प्रतिशत बारिश आने के चांस हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

5 अक्टूबर से भारत में विश्व कप 2023 का आगाज हो जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैचों में मेज़बान भारत पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ कल खेलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वाला वॉर्म-अप मैच गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को होगा। लेकिन इस मैच से पहले गुवाहटी के मौसम ने भारतीय फैंस और टीम की चिंता बढ़ा दी है।

30 सितंबर, शनिवार को गुवाहटी में बारिश की पूरी संभावना जताई जा रही है। weather.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गुवाहटी में 50-55 प्रतिशत बारिश आने के चांस हैं। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी और जब बारिश की आंशका घटकर करीब 25 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं आर्द्रता करीब 75 प्रतिशत रहेगी।

Published: undefined

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जानी बेयरस्टा, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या