क्रिकेट

जहीर खान ने टीम इंडिया पर लगाए गंभीर इलज़ाम, कहा- खिलाड़ियों में ट्रेडमार्क...

पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि कोच राहुल द्रविड़ को टीम के साथ कड़े शब्दों में बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में ट्रेडमार्क फाइटिंग स्पिरिट की कमी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम पहला मैच भी दक्षिण अफ्रीका के हाथों गंवा चुकी है। इस पर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि कोच राहुल द्रविड़ को टीम के साथ कड़े शब्दों में बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में ट्रेडमार्क फाइटिंग स्पिरिट की कमी है।

Published: 13 Jun 2022, 3:52 PM IST


पावरप्ले में तीन विकेट लेकर भारत ने गेंदबाजी के तौर पर अच्छी शुरूआत की, लेकिन ये रफ्तार उस वक्त कम हो गई, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्लासेन और कैप्टन टेम्बा बावुमा ने मिलकर 41 गेंदों पर 64 रन बना डाले। 13वें ओवर में क्लासेन ने कमान संभालते हुए दक्षिण अफ्रीका को व्यापक जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

Published: 13 Jun 2022, 3:52 PM IST

जरीन खान ने कहा, क्लासेन-बावुमा की साझेदारी मजबूत होते देख, आपको महसूस हो रहा होगा कि भारतीय टीम के हौंसले पस्त हो रहे है। यह मैदान पर भी साफ दिख रहा था। ये वो चीजें हैं जिन पर राहुल द्रविड़ और कंपनी को ध्यान देना चाहिए और तीसरे टी20 मैच से पहले ठीक किया जाना चाहिए। उन्हें फिर से एकजुट होने की जरूरत है। टीम से कड़ी बातचीत करनी चाहिए और बताना चाहिए कि 40 ओवर तक लड़ने के लिए उन्हें क्या करना होगा।

Published: 13 Jun 2022, 3:52 PM IST

पूर्व गेंदबाज का कहना है कि पहले मैच में भी लग रहा था कि भारतीय टीम जीत जाएगी। दूसरे मैच में भी भारत ने गेंद के साथ अच्छी शुरूआत की ती। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन वह मैच खत्म नहीं कर पाए। सीरीज में आगे बढ़ते हुए भारत को चिंताओं और काफी दबाव का सामना करना पड़ेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 13 Jun 2022, 3:52 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jun 2022, 3:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान का काबुल में बड़ा हमला, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, एयर स्ट्राइक में 400 की मौत

  • ,
  • पाकिस्तान का अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा हमला, एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, अस्पताल को बनाया निशाना

  • ,
  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात