अपराध

बिहार: जमीन विवाद के चलते 11 साल के दीपक को उतारा मौत के घाट? स्कूल के पास झाड़ी से बरामद हुआ शव

सोमवार को गांव के मध्य विद्यालय में पढ़ने गये छात्रों ने दीपक के शव पास के ही एक झाड़ी के पास देखा तब शोर मचाई, जिसके बाद परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम से लापता एक 11 वर्षीय छात्र का शव सोमवार को गांव के समीप एक स्कूल के समीप से बरामद किया गया। पुलिस प्रथम ²ष्टया इसे जमीन विवाद में हत्या का कारण मान कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोईसा खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश गिरि का पुत्र दीपक कुमार रविवार की शाम अपने चाचा के साथ कुछ सामान खरीदने पास के ही बाजार गया था।

चाचा ने सामान खरीदकर दीपक को दे दी और उसे घर जाने को बोलकर खुद बाजार में ही रुक गए। इसके बाद दीपक घर नहीं पहुंचा। रात में परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को गांव के मध्य विद्यालय में पढ़ने गये छात्रों ने दीपक के शव पास के ही एक झाड़ी के पास देखा तब शोर मचाई, जिसके बाद परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

परिजनों की सूचना के बाद कटेया थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्र और पंचदेवरी पिकेट प्रभारी नेयाज अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर जांच प्रारंभ कर दी है। इधर, अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोईसा खुर्द और पंचदेवरी सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस लोगो को समझाने में जुटी है।

मृतक के पिता ओमप्रकाश गिरि का आरोप है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। छात्र के लापता होने के बाद फोन करने पर उसने धमकी दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया