अपराध

गुरुग्राम में पटाखा विस्फोट में घायल 3 लोगों की हुई मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत और दीवारें उड़ गई थीं, जिससे पीड़ित फंस गए थे। दमकलकर्मी, पुलिस और नागरिक सुरक्षा के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को बचाया और सिविल अस्पताल ले गए जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

हरियाणा के गुरुग्राम में 12 अक्टूबर को अपने घर में रखे पटाखों में हुए भीषण विस्फोट में घायल हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घायलों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

चार दिन पहले 12 अक्टूबर को नखरोला गांव स्थित एक घर में हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे। धमाका खेरकी दौला थाने में जय भगवान नाम के शख्स के घर में हुआ था, जहां अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था।

हादसे में मृतकों की पहचान जय भगवान (48), उनके बेटे मनीष (17) और बेटी छवि (11) के रूप में हुई है। सभी पीड़ितों का 12 अक्टूबर से सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अन्य तीन पीड़ित सतीश कुमार (45) और उनके रिश्तेदार और तनुज (10) की हालत अभी भी गंभीर है।

धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत और दीवारें उड़ गई थी, जिससे पीड़ित फंस गए, जबकि आसपास के दो से अधिक घरों में दरारें आ गईं। दमकलकर्मी, पुलिस और फोरेंसिक टीम और नागरिक सुरक्षा के जवान मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाया। घायलों को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया