
देश की राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबकि द्वारका जिला के बिंदापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
Published: undefined
आपको बता दें, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को द्वारका जिला के बिंदापुर क्षेत्र में एक आदमी ने 22 वर्षीय महिला को चाकू से हमला कर मार डाला। शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है कि वह व्यक्ति युवती का पूर्व प्रेमी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined