अपराध

दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर स्नैचर सतीश भाटी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और थाना पुल प्रहलादपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांटेड और खतरनाक स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की।

आरोपी की पहचान सतीश भाटी के रूप में हुई  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सतीश भाटी के रूप में हुई है, जो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई एमबी रोड के पास की गई, जहां पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि सतीश भाटी और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को एक ही दिन में स्नैचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया था। ये घटनाएं कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में हुई थीं। आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने और लूट की वारदातों में शामिल था।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया है। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मामलों से मिलान किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है और कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया