अपराध

बुलंदशहर में मुस्लिम युवक से जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे, पेड़ से बांधकर पीटा, सिर भी मुंडवाया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग 23 साल के एक मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर पीटते दिख रहे हैं और फिर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं आरोपीयों ने युवक को 'जय श्री राम' के नारे लगाने को मजबूर किया और उसका सिर भी मुंडवा दिया।

बुलंदशहर में मुस्लिम युवक से जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे
बुलंदशहर में मुस्लिम युवक से जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक 23 साल के मुस्लिम युवक को पेड़ से बंधकर पीटने, सिर मुंडवाने और जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। घटना 13 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोग 23 साल के एक मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर पीटते दिख रहे हैं और फिर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं आरोपीयों ने युवक को 'जय श्री राम' के नारे लगाने को मजबूर किया और उसका सिर भी मुंडवा दिया।

ऐसा कहा जा रहा है कि चोरी के शक में मुस्लिम युवक को इन लोगों ने पकड़ा था। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।यह घटना 13 जून को जिले के काकोद पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति के पिता की शिकायत स्वीकार की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित की पहचान दिहाड़ी मजदूर साहिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध