अपराध

केतन हत्याकांड में नया मोड़; आरोपी चेतन के दोस्त नीरज से पूछताछ, फोन कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, जिस दिन लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान कथित तौर पर केतन की हत्या हुई, उस दिन चेतन चौधरी अपना मोबाइल फोन घर या दुकान पर छोड़कर गया था। उसकी जगह वह नीरज कुमार का फोन अपने साथ लेकर गया था।

केतन हत्याकांड में नया मोड़; आरोपी चेतन के दोस्त नीरज से पूछताछ, फोन कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
केतन हत्याकांड में नया मोड़; आरोपी चेतन के दोस्त नीरज से पूछताछ, फोन कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस फोटो: IANS

केतन हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने मामले में आरोपी चेतन चौधरी के करीबी दोस्त और कर्मचारी नीरज कुमार को हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले और घटना के दिन नीरज की क्या भूमिका रही थी। 

Published: undefined

पुलिस के अनुसार, जिस दिन लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान कथित तौर पर केतन की हत्या हुई, उस दिन चेतन चौधरी अपना मोबाइल फोन घर या दुकान पर छोड़कर गया था। उसकी जगह वह नीरज कुमार का फोन अपने साथ लेकर गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के दिन चेतन चौधरी और सह-आरोपी सिया गोयल एक-दूसरे के संपर्क में नीरज के मोबाइल फोन के जरिए थे।

Published: undefined

चेतन के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चेतन अपना फोन दुकान पर छोड़कर गया था और नीरज का फोन लेकर गया था। उन्होंने कहा कि चेतन और नीरज अक्सर बातचीत और अन्य कामों के लिए एक-दूसरे के फोन का इस्तेमाल करते थे। नीरज पिछले तीन-चार वर्षों से उनके यहां काम कर रहा है और परिवार के काफी करीब माना जाता है।

पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने एक कैफे में बैठकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई असफल प्रयासों के बाद दोनों ने लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

Published: undefined

अब जांच का फोकस नीरज कुमार के मोबाइल फोन और उससे जुड़े कॉल रिकॉर्ड, चैट्स तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों पर है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दिन नीरज को फोन के इस्तेमाल की जानकारी थी या नहीं और क्या वह किसी भी तरह से इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था। फिलहाल नीरज से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined