अपराध

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहे युवक के बैग से बरामद, हुआ गिरफ्तार

पकड़े गए युवक की पहचान महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले का रहने वाला है। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और वह इसे लेकर दुबई क्यों जा रहा था।

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहे युवक के बैग से बरामद, हुआ गिरफ्तार
लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहे युवक के बैग से बरामद, हुआ गिरफ्तार फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से एक देसी तमंचा बरामद हुआ। यात्री तमंचे को अपने बैग में छिपाकर दुबई ले जाने की फिराक में था। युवक की पहचान महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है।

Published: undefined

जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस समय सामने आया जब एक युवक दुबई जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-193 से यात्रा करने वाला था। नियमित सुरक्षा जांच के दौरान लेवल-4 चेकिंग में तैनात मेटल सिक्योरिटी फोर्स के कर्मियों ने उसके बैग की जांच की। इसी दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे खोलकर देखा गया। जांच में सामने आया कि बैग के अंदर 12 बोर (312 बोर) का अवैध तमंचा रखा हुआ था।

Published: undefined

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देर किए उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उसे सरोजिनी नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Published: undefined

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और वह इसे लेकर दुबई क्यों जा रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या गिरोह शामिल तो नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी यात्रियों की कई स्तरों पर जांच की जाती है, ताकि किसी भी तरह की अवैध या खतरनाक वस्तु विमान तक न पहुंच सके।

Published: undefined

पुलिस ने कहा कि मामले में हवाई अड्डे के अधिकारी की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त राजनीश वर्मा ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग से देसी कट्टा बरामद किया गया। उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Published: undefined