अपराध

मध्य प्रदेश के सागर में महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों की कुएं में फेंका, बाद में कर ली आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि एक साल पहले महिला के पति चंद्रभान लोधी ने उसे छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट और निराशा के कारण संभवतः उसने यह कदम उठाया होगा या फिर लड़के की लालसा के कारण दंपति के बीच दरार आ गई होगी जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रही होगी।

मध्य प्रदेश के सागर में महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों की कुएं में फेंका, बाद में कर ली आत्महत्या
मध्य प्रदेश के सागर में महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों की कुएं में फेंका, बाद में कर ली आत्महत्या फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के सागर जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर कुएं में फेंककर मार डाला और फिर खुद भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि आर्थिक संकट और निराशा के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।

नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि पांच महीने से सात साल की उम्र की चार बहनें गुरुवार को कुएं में मृत पाई गई थीं। उन्होंने कहा कि बाद में बच्चियों की मां सविता लोधी का शव बुंदेलखंड क्षेत्र में जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर खमरिया गांव में उसके घर में फंदे पर लटका मिला।

नगर पुलिस अधीक्षक कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सविता लोधी ने अपनी चार बेटियों को एक स्थानीय किसान के खेत में बने कुएं में फेंक दिया और बाद में घर पहुंचकर खुद को फंदा लगा लिया। कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से बच्चियों के शवों को बाहर निकाला गया।

केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि एक साल पहले महिला के पति चंद्रभान लोधी ने उसे छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक संकट और निराशा के कारण संभवतः उसने यह कदम उठाया होगा या फिर लड़के की लालसा के कारण दंपति के बीच दरार आ गई होगी जिसके बाद महिला मानसिक तनाव में रह रही होगी।’’ पटेल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने घटनास्थल से बताया कि महिला अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी और छोटी सी कृषि भूमि पर खेती करके अपना जीवन यापन कर रही थी। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके अंतिम संस्कार का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच के तहत महिला के परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल