
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक कॉलेज के पास 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है।
उसने बताया कि 19 और 20 मई की दरमियानी रात को वेलकम इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली।
Published: undefined
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक घायल व्यक्ति के परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए और वेलकम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई हैं और जांच जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined