अपराध

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एक्शन, अतीक की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, बेटे पर घोषित हुआ था ढाई लाख का इनाम

उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद और उनके परिवार की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अतीक का आधा परिवार पहले से ही जेल में बंद है। वहीं, हत्याकांड के बाद परिवार के बाकी सदस्य फरार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उनके परिवार पर लगातार पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद पर पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

सवाल यह है कि आखिर इस मामले में पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर क्यों शिकंजा कस रही है? कहा जा रहा है कि उमेश पाल को मौत के घाट उतारने के बाद शूटर, शाइस्ता परवीन से मिलने गए थे। उमेश पाल हत्याकांड में ढाई लाख रुपये के इनामी साबिर के साथ शाइस्ता परवीन का एक वीडियो भी सामने आया था। साबिर वही है, जिसने कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी।

उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद और उनके परिवार की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अतीक का आधा परिवार पहले से ही जेल में बंद है। वहीं, हत्याकांड के बाद परिवार के बाकी सदस्य फरार हैं। हत्याकांड के पहले से ही अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद हैं। अतीक के पांच बेटों में बड़ा बेटा उमर और दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद जेल में बंद है। वहीं, तीसरा बेटा असद उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है।

अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे गायब हैं!

अतीक अहमद के चौथे और 5वें बेटे एहजम अहमद और अबान अहमद की भी कोई खबर नहीं है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का कहना है कि उनके दोनों नाबालिग बेटे गायब हैं। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अभी कुछ दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। शाइस्ता ने अपने दोनों नाबालिक बेटों एहजम अहमद और अबान अहमद को पेश करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी डाल रखी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 13 मार्च को इस मामले की सुनवाई होगी। शाइस्ता ने मांग की है कि उनके दोनों नाबालिग बेटों को हाजिर किया जाए। आरोप है कि उनके दोनों बेटों को पुलिस ने गायब कर दिया है।

उमेश पाल, उनके 2 सुरक्षा कर्मियों की 24 को हुई थी हत्या

उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षा कर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए