अपराध

लुधियाना में फिल्मी अंदाज में करोड़ों की लूट! ATM कैश कंपनी के ऑफिस में घुसकर 10 लुटेरों ने ऐसे लूटे 7 करोड़

वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में शनिवार को कम से कम 10 सशस्त्र लोगों द्वारा एक निजी फर्म के कार्यालय से सात करोड़ रुपये की भारी नकदी लूट ली गई। आपको बता दें, लुधियाना के राजगुरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली कंपनी सीएमएस से करीब सात करोड़ रुपये की ये लूट हो गई है। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए।

वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं।

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने मीडिया को बताया कि राजगुरु नगर के पास स्थित कैश मैनेजमेंट फर्म 'सीएमएस कंपनी' के दफ्तर में लूटपाट हुई है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कंपनी के 15 कैश वैन वहां तैनात रहते हैं। पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटा गया एक कैश वैन भी बरामद कर लिया है। लूट की घटना को अंजाम देने से पहले घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को नष्ट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

खबरों की मानें तो देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए। कंपनी दफ्तर में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है। इसके बाहर बक्से में शुक्रवार की कलेक्शन रखी थी जो करीब सात करोड़ रुपये थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट