अपराध

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: आरोपी आकाशदीप गिल का खुलासा, साजिश से लेकर मर्डर तक लॉरेंस बिश्नोई के भाई से कई बार हुई बात

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आकासदीप गिल ने खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश से लेकर हत्या तक अनमोल बिश्नोई से उसकी कई बार बात हुई थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप गिल ने अहम खुलासे किए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में गिल ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वह सीधे तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था। वह उसके दिए गए निर्देशों को गिरफ्तार आरोपी सुजीत सिंह और तीनों शूटरों शिव कुमार गौतम, धर्मराज कश्यप और गुरनेल सिंह तक पहुंचाता था।

पूछताछ में गिल ने यह भी खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश से लेकर हत्या तक अनमोल बिश्नोई से उसकी कई बार बात हुई थी। अनमोल के कहने पर ही वह बाबा सिद्दीकी मर्डर के अन्य आरोपी शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के संपर्क में आया था और उनके निर्देशों को शूटरों तक पहुंचाने लगा था। गिल के मुताबिक, वह बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल था और उसने कई अहम लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराये थे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक और आरोपी और मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने भी पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। गौतम ने पूछताछ में बताया है कि उन्हें मुंबई आने के बाद शुभम लोनकर ने टारगेट बताया था। गौतम ने बताया कि वह शुभम लोनकर को तीन सालों से जानता है। पुणे में शुभम ने उससे कहा था कि एक शख्स को मारना है, जिसका सम्बन्ध गैंगस्टर से है।

शुभम ने उससे पूछा था कि क्या वो यह काम करने के लिए राजी है। जिसके जवाब में गौतम ने उससे दो दिन का समय मांगा था। दो दिनों के बाद गौतम काम करने के लिए तैयार हो गया था और उसने धर्मराज कश्यप को भी उसमें शामिल कर लिया था। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से बाबा सिद्दीकी मर्डर को अंजाम दिया गया। गौतम ने पूछताछ में यह भी बताया कि शुभम लोनकर ने उन्हें फंसाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार