अपराध

बेतिया गैंगरेप: विपक्ष के सवालों से तिलमिलाई नीतीश सरकार ने की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अपराध में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पीड़ित लड़की से चलती गाड़ी में 4 युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से मुक्त युवती के साथ बेतिया में हुए गैंगरेप मामले में विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। चौतरफा घिरे नीतीश सरकार की पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई की है। बेतिया पुलिस ने केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एसपी जयंतकांत ने खुद की है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के नाम साजन कुमार, कुंदन कुमार , आकाश कुमार और अंशू कुमार हैं। इस कांड का एक अन्य नामजद आरोपित अभी भी फरार हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

दरअसल, 15 सितंबर को बिहार के बेतिया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, बेतिया की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की रात वह अपने पड़ोस में किसी परिचित के घर जा रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवकों ने उसे गाड़ी के अंदर खींच लिया। सभी युवक अपना चेहरा नकाब से ढके हुए थे। चारों युवकों ने चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद उसे उसके मोहल्ले में लाकर छोड़ दिया।

गंभीर हालात में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है, हालांकि एफएसएल की टीम का नेतृत्व कर रही सहायक निदेशक अम्बालिका त्रिपाठी ने बताया कि लड़की की हालत बिल्कुल ठीक है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। पीड़िता का भी न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस इस कांड का गहराई से अनुसंधान कर रही है। इस मामले को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था, “सुशासनी अहंकार का चीरहरण कर मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड में पीड़ित युवती का चलती गाड़ी में गुंडों ने फिर किया सामूहिक दुष्कर्म। इतना वीभत्स कांड होने के बाद भी सरकार सोती रही और फिर पीड़िता का दुष्कर्म हो गया। बिहार में अपराधी, दुष्कर्मी, भ्रष्टाचारी तांडव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जवाब दें।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म