अपराध

बिहार: गोपाल खेमका हत्याकांड का एक आरोपी पटना एनकाउंटर में मारा गया, हथियार मुहैया कराने का था आरोप

आरोप है कि राजा ने ही व्यवसाई गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में व्यवसाई गोपाल खेमका हत्याकांड के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पटना सिटी के माल सलामी इलाके में अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। आरोप है कि राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई।

जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ है, वो ईंट-भट्ठे वाला सुनसान इलाका है। मौके से पुलिस को पिस्तौल, खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बीती रात 02:45 बजे मालसलामी थाना से 2 किलो मीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29 वर्ष) मारा गया। राजा पटना का रहने वाला था।

इससे पहले इस हत्याकांड में एक अन्य आरोपी शूटर उमेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उमेश कुमार को इस हत्याकांड मुख्य आरोपियों में से एक बताया गया है। एसआईटी की टीम हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jul 2025, 9:25 AM IST

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें