अपराध

बिहार: MLC प्रत्याशी के काफिले पर हुए हमले में शहाबुद्दीन के पुत्र समेत 8 पर केस दर्ज, AK-47 से की गई थी फायरिंग

हुसैनगंज के थाना प्रभारी राम बालक महतो ने बुधवार को बताया कि रईस खान के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें ओसामा शहाब सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के सिवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर की गई गोलीबारी के मामले में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हुसैनगंज के थाना प्रभारी राम बालक महतो ने बुधवार को बताया कि रईस खान के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें ओसामा शहाब सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार की रात रईस खान अपने काफिले के साथ अपने कार्यालय से वापस अपने गांव ग्यासपुर लौट रहे थे, तभी महुवल गांव के पास अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी।

इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर बारात से लौट रहे सिसवन गांव के विनोद यादव की मौत अपराधियों की गोली लगने से हो गई। इस घटना में रईस खान बाल बाल बच गए, लेकिन इनके काफिले में शामिल कई लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।

इधर, जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि इस घटना का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा भाई रईस खान किसी तरह बच गया इसलिए अब हिसाब तो जरूर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से सिवान के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हमले एके 47 से किए गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस