अपराध

बिहार: रोहतास में बेखौफ अपराधियों का कहर, स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, 30 लाख रुपए के आभूषण लूटे

गुरुवार की रात वह आभूषण लेकर डेहरी से औरंगाबाद जाने वाला था, तभी नगर परिषद बस स्टैंड के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

 बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने कोलकाता के एक स्वर्ण व्यापारी से 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

इस क्रम में अपराधियों ने व्यापारी को गोली मार दी। घायल अवस्था में उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के रहने वाला व्यापारी कुदुस अली बिहार के औरंगाबाद और डेहरी से अपना व्यापार करता है।

गुरुवार की रात वह आभूषण लेकर डेहरी से औरंगाबाद जाने वाला था, तभी नगर परिषद बस स्टैंड के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि व्यापारी के पैर में गोली लगी है। आनन फानन में उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद