अपराध

बिहार: दो सगी बहनों से रेप का आरोपी बाबा गिरफ्तार, आसाराम और राम रहीम की तरह लड़कियों को बनाता था शिकार

बिहार के सुपौल के एसपी ने बताया कि दोनों पीड़ित बहनों ने अपनी आपबीती एक ई-मेल कर राष्ट्रीय महिला आयोग को बताई और महिला आयोग ने इसकी सूचना सुपौल पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने दो सगी बहनों के साथ यौन शोषण, दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के आरोप में एक कथित संत को गिरफ्तार कर है। सुपौल के एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मनमोहन साहेब खुद को कबीर विचार मंच का अंतर्राष्ट्रीय महंत बताता है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार शाम मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच नाम के संगठन के आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।

चौधरी ने बताया कि मधुबनी का रहने वाला परिवार पिछले 25 सालों से लुधियाना के करनाल सिंह रोड में रहकर व्यापार करता है। पूरा परिवार कबीर विचार मंच से जुड़ा है। इसी बीच मनमोहन ने साल 2010 में एक सुपौल के मरौना थाना के पंचभिंडा गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां पीड़िता का पूरा परिवार भी शामिल हुआ था।

आरोप है कि मनमोहन ने इस कार्यक्रम में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस बीच वह लुधियाना जाता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। इसी बीच मनमोहन ने साल 2016 में पीड़िता की बड़ी बहन से भी दुष्कर्म किया और उसका भी यौनशोषण करना शुरू कर दिया।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक, जब राम रहीम को सजा हुई तब पीड़िता की बड़ी बहन ने छोटी बहन को आपबीती सुनाई। इसी क्रम में छोटी बहन ने भी अपने साथ हो रहे शोषण की कहानी बड़ी बहन को बताई। सुपौल के एसपी चौधरी ने बताया कि दोनों पीड़ित बहनों ने अपनी आपबीती एक ई-मेल कर राष्ट्रीय महिला आयोग को बताई और महिला आयोग ने इसकी सूचना सुपौल पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों बहनों से संपर्क किया गया और सुपौल बुलाकर उनके बयान पर महिला थाने में यौन शोषण, दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined