अपराध

बिहार में हैरान करने वाली घटना! मनपसंद खाना नहीं मिला तो देवर ने भाभी को मार दी गोली, मौत

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक महिला को देवर को मनपसंद खाना नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मनपसंद खाना नहीं परोसने पर देवर ने भाभी को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक महिला को देवर को मनपसंद खाना नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मनपसंद खाना नहीं परोसने पर देवर ने भाभी को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मानसी थाना के खुटियां गांव निवासी अजीत कुमार मंगलवार की रात 12 बजे बाहर से अपने घर लौटा और अपनी भाभी चंदन कुमारी (25) को नींद से जगाकर खाने की मांग की। अपने देवर चंदन की मांग की मुताबिक उन्होंने घर में जो खाना पका था, वह परोस कर दे दिया।

आरोप है कि खाना देखते ही अजीत गुस्सा गया और मनपसंद खाना नहीं होने की बात कहकर खाने की थाली जमीन पर फेंक दी। इसके बाद देवर- भाभी में बहस प्रारंभ हो गई। आरोप है कि इसी बीच देवर अजीत ने पिस्तौल निकालकर भाभी पर गोली चला दी। गोली सीधे चंदन के सीने में जा लगी, जिससे कुछ ही समय के बाद उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मृतक के पति वासा (गांव में जहां पालतू पशुओं को रखा जाता है) पर सोने गए थे। इधर, मानसी के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि भाइयों में पहले से भी विवाद था। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Sep 2021, 9:00 PM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध