अपराध

बिहार: राजधानी पटना में दिनदहाड़े हत्या, हॉस्पिटल डायरेक्टर की अस्पताल में घुसकर मारी गोली

पटना सिटी-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अतुलेश झा ने बताया कि सुरभि पटना के अगमकुआं इलाके में स्थित अस्पताल की निदेशक थी, लेकिन वह चिकित्सक नहीं थी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बिहार के पटना में शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान सुरभि राज के रूप में हुई है।

पटना सिटी-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अतुलेश झा ने बताया कि सुरभि पटना के अगमकुआं इलाके में स्थित अस्पताल की निदेशक थी, लेकिन वह चिकित्सक नहीं थी।

उन्होंने बताया, “अगमकुआं थाने को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि अस्पताल के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो महिला खून से लथपथ मिली और उसके शरीर पर कई गोलियां लगी थीं। उसे तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बाद में उसे पटना एम्स स्थानांतरित कर दिया गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।”

झा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना का सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। झा के अनुसार, फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की