अपराध

बिहार में अपराध चरम पर! लुटेरों ने 3 दिन में लूटे 4 बैंक, अब नवादा के ग्रामीण बैंक बड़ी लूट

बिहार में पिछले तीन दिनों में बदमाशों ने चार बैंकों में धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार को नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लुटेरों ने 14.45 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में पिछले तीन दिनों में बदमाशों ने चार बैंकों में धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार को नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लुटेरों ने 14.45 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश अचानक बैंक में घुसे और हथियार के बल पर बैंककर्मियों और ग्राहकों को एक जगह एकत्रित कर लिया। इसके बाद कैशियर को कब्जे में लेकर काउंटर और कैश बक्स में रखे करीब 14 लाख 45 हजार रुपये लूट लिए।

सूत्रों का कहना है कि इस बीच बदमाशों ने बैंककर्मियों और कई ग्राहकों से उनके मोबाइल और रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लुटेरों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे।

नवादा की पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सावलाराम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि लूट की रकम का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है। छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जितवारपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख 29 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसी दिन लुटेरों ने पूर्वी चंपारण जिले के एक बैंक में धावा बोलकर करीब 11 लाख रुपये लूट लिए।

इसके पहले मंगलवार को बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर करीब छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया