अपराध

बिहार: बेतिया में इंसानियत को शर्मसार, बस में नाबालिग से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक नाबालिग के साथ एक बस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक नाबालिग के साथ एक बस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिम चंपारण के बेतिया के महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि वह मोतिहारी में पटना-बेतिया बस में सवार हुई और चलती बस में उसके साथ चालक, परिचालक और हेल्पर्स ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे खाना परोसा और जब उसने खाना खाया, तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बस बेतिया बस स्टैंड पर पहुंची तो चालक, परिचालक और हेल्पर्स ने बस को लॉक कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब पीड़िता को हल्का होश आया, तो वह दरवाजे और खिड़कियों पर पहुंची। वहा से गुजरते राहगीरों जब उसे देखा, उसे वाहन से निकाला और स्थानीय पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस की एक टीम बस स्टैंड पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उसे थाने ले गई। इसके बाद मामला महिला थाना बेतिया में स्थानांतरित कर दिया गया।

महिला थाने के एसएचओ ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jun 2022, 6:00 PM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध