अपराध

बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सिवान, AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग में एक शख्स की मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती

घटना ने सिवान- सिसवन मुख्य मार्ग पर महुअल गांव के पास की है। निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रहे रईस खान चुनाव की समीक्षा के बाद देर रात काफिले के साथ शहर से अपने गांव ग्यासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महुअल गांव के पास हथियारबंद अपराधियों ने रईस के काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार का सिवान जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। यह हमला एमएलसी चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी और खान ब्रदर्स के रईस खाने काफिले पर हुआ है। गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना ने सिवान- सिसवन मुख्य मार्ग पर महुअल गांव के पास की है। निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रहे रईस खान चुनाव की समीक्षा के बाद देर रात काफिले के साथ शहर से अपने गांव ग्यासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महुअल गांव के पास हथियारबंद अपराधियों ने रईस के काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि अपराधियों ने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग की। एके-47 से करीब 150 राउंड फायरिंग की गई। काफिले के सबसे आगे चल रही गाड़ी में रईस खान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रफ्तार तेज होने से उनकी गाड़ी निकल गई। लेकिन पीछे चल रही गाड़ी में बैठे तीन लोगों को गोली लग गई। इनमें से एक की जान चली गई और दो घायल हो गए।

सिवान में बाहुबली शहाबुद्दीन की मौत के बाद से खान ब्रदर्स सबसे चर्चित हैं। कुछ महीनों पहले ही तीन युवकों के अपहरण मामले में इनका नाम आया था। खान ब्रदर्स में से एक अयूब खान को एसटीएफ ने बिहार-बंगाल की सीमा पर पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया था। अयूब के पिता कमरूल रघुनाथपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। 2005 में प्रत्याशी रहने के दौरान उनके अपहरण का आरोप शहाबुद्दीन गैंग पर लगा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Apr 2022, 9:41 AM IST

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस