अपराध

बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीवान, BJP नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सीवान में रोड रेज के बाद फायरिंग में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की मौत, बहनोई गंभीर। बिहार में बढ़ते अपराध पर फिर उठे सवाल।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के सीवान जिले में रोड रेज की एक घटना ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां अंधाधुंध फायरिंग में बीजेपी के पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना ने एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published: undefined

रोड रेज से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की है। चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से सट गई, जिससे कार में स्क्रैच आ गया। इस पर चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

Published: undefined

देखते ही देखते चलने लगी गोलियां

कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने अचानक चंदन सिंह और उनके बेटे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Published: undefined

अस्पताल में बेटे को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। चंदन सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Published: undefined

आरोपियों की तलाश जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined