
बिहार के फारबीसगंज के रानीगंज थाना इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बेलगच्छी गांव में बच्चे की चोरी और उसकी हत्या के शक में एक महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया है।
खबरों के मुताबिक, बेलगच्छी गांव में सुबोध चौहान नाम के व्यक्ति का 9 महीने का बच्चा सोमवार को घर से गायब हो गया था। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने पूरे इलाका छान मारा, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला है। अगले दिन यानी मंगलवार को बच्चे का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला। बच्चे का शव मिलते ही उसके परिजन आक्रोशित हो गए।
Published: undefined
परिजनों ने गांव में ही रहने वाली सजनी देवी नाम की महिला पर बच्चे की चोरी और उसकी हत्या का आरोप लगा दिया। गुस्साए परिजन महिला के घर पहुंचे और उसे खींचते हुए गांव के तालाब के पास ले गए। महिला के ऊपर केरोसिन का तेल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया है। मौके पर ही महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
उधर, बच्चे का शव मिलने और महिला को जिंदा जलाए जाने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined