अपराध

'बीजेपी ब्राह्मण एजेंट...', दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम की धमकी, साइनाइड गैस और RDX का दावा

ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं। इसमें कहा गया कि सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत परिसर से हटा लिया जाए। साथ ही ईमेल में यह भी लिखा था, "किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए।"

दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली (फाइल फोटो)
दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली (फाइल फोटो) फोटो: IANS

दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। मेल में दावा किया गया है कि तीन घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। 

Published: undefined

ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं। इसमें कहा गया कि सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत परिसर से हटा लिया जाए। साथ ही ईमेल में यह भी लिखा था, "किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए।"

मेल में एसवी शेखर का नाम लेते हुए दावा किया गया कि उसके डीएमके में शामिल होने के कारण विधानसभा को निशाना बनाया जाएगा और उन्हें 'बीजेपी ब्राह्मण एजेंट' बताया गया।

Published: undefined

इससे पहले 25 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में जानकारी दी थी कि स्पीकर कार्यालय को एक ईमेल मिला था। उस मेल में 16 आरडीएक्स आईडी लगाए जाने का दावा किया गया था।

धमकी को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और पूरे विधानसभा परिसर की गहन जांच की गई। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Published: undefined

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए, क्योंकि इसमें आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के शामिल होने की आशंका है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसी ताकतों को कहीं न कहीं से समर्थन मिल रहा है, जिसका खुलासा होना बेहद जरूरी है।

 लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined