अपराध

सत्ता का नशा! बेंगलुरु में बीजेपी नेता ने पुलिस इंस्पेक्टर से की मारपीट, गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात कागलीपुरा थाने में किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार की कॉलर पकड़ ली और मारपीट की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कर्नाटक में बीजेपी के एक पूर्व पार्षद को बेंगलुरु में एक पुलिस इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वी. बालकृष्ण, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) में यालचेनाहल्ली वार्ड नंबर 185 के नगर सेवक थे।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात कागलीपुरा थाने में किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार की कॉलर पकड़ ली और मारपीट की। पुलिस ने बालकृष्ण को तुरंत कस्टडी में ले लिया और एक एफआईआर दर्ज कर दी।

Published: undefined

पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है। बालकृष्ण के एक वकील ने कहा कि वे इलाके में एक घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने ना तो जानकारी दी और ना ही हमें बोलने दिया। बालकृष्ण तीन बार पार्षद चुने गए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन