अपराध

हरियाणा के सोनीपत में होली की रात बीजेपी नेता की हत्या, जमीनी विवाद में पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे। पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हरियाणा के सोनीपत में होली की रात बीजेपी नेता की हत्या, जमीनी विवाद में पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप
हरियाणा के सोनीपत में होली की रात बीजेपी नेता की हत्या, जमीनी विवाद में पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप फोटोः IANS

हरियाणा के सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में शुक्रवार को होली के दिन बीजेपी नेता और पार्टी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि पुराने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी ने ही उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे। पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने शुक्रवार रात जवाहर पर गोली चलाई। सीसीटीवी फुटेज में जवाहर जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसते दिखते हैं, लेकिन हमलावर ने उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सीआईओ और एक एसएचओ मोबाइल टीम हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला