
पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर गिरा दिया है। मार गिराए गए ड्रोन से पीले रंग के 9 पैकट जब्त किए गए जिसमें ड्रग्स थे। इसका वजन 10 किलोग्राम बताया गया है।
इस मामले को लेकर बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा, "पकिस्तानी ड्रोन से ड्रग्स तस्करी की कोशिश को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को फायरिंग कर गिरा दिया। इस ड्रोन में 10.670 किलोग्राम हेरोइन थी जिसे बीएसएफ ने जब्त कर लिया है।"
इस घटना के बाद से जवान अलर्ट पर हैं। पंजाब से पाकिस्तान का 553 किलोमीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय सीमा है जहां कंटीले तार बिछाए हुए हैं। इस सीमा पर बीएसएफ की कड़ी निगरानी रहती है। ड्रग नेटवर्क भारत-पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रूट पर ऑपरेट करता है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए