अपराध

बिहार में हुई हैदराबाद जैसी हैवानियत! रेप के बाद हत्या कर शव को जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले गोली मारकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कुकुढ़ा गांव के समीप एक सुनसान इलाके से युवती का अधजला शव बरामद किया गया है।

सूत्रों का दावा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या कर पहचान छिपाने की नियत से शव को जलाने की कोशिश की गई है।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की उम्र और उसके साथ कथित दुष्कर्म की जानकारी चिकित्सा परीक्षण के बाद ही सामने आ सकती है।" उन्होंने कहा कि शव पूरी तरह जला हुआ है तथा चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति