अपराध

बिहार में अपराधी बेखौफ! लखीसराय में घर में घुसकर दंपति की हत्या, कैश और जेवर लूटे

बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को वृद्ध दंपति का का शव बरामद किया गया हैं। दोनों के सिर पर वार कर हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को वृद्ध दंपति का का शव बरामद किया गया हैं। दोनों के सिर पर वार कर हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामपुर गांव निवासी सुरेश सिंह अपनी पत्नी के जगतारण देवी के साथ रात को अपने घर में थे। सोमवार की सुबह उनके घर से उनका शव बरामद किया गया है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि हत्यारे घर के पीछे क्षतिग्रस्त खिड़की से घर में प्रवेश कर गए होंगे और फिर घटना को अंजाम देकर वापस निकल गए हो। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। सुबह देर तक जब दोनों लोग घर से बाहर नहीं निकले तो आस-पड़ोस के लोगों को शंका हुई और दोनों की हत्या होने की जानकारी हुई।

सूर्यगढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मृतक सुरेश सिंह सरकारी शिक्षक थे और सेवानिवृत्त हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ब्याज पर पैसे भी लोगों को देते थे। घर में लूटपाट के दौरान हत्या से उन्होंने इंकार नहीं किया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध