अपराध

बिहार में अपराध बेलगाम, गोपालगंज में अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली

बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हिंदी दैनिक के पत्रकार राजन पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हिंदी दैनिक के पत्रकार राजन पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि माझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार क्षेत्र में पत्रकार राजन पांडेय अपने घर से सुबह निकलकर कहीं जा रहे थे, तभी बुलेट बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली लगने के बाद राजन वहीं पर गिर गए। घायल स्थिति में पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घायल राजन ने दो आरोपियों के नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश