अपराध

राजस्थान में रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, कहा- 5 करोड़ दो वरना...

पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच करोड़ रुपए की रंगदारी चाहते थे और उन्होंने काउंटर पर एक पर्ची फेंकी, जिस पर रकम लिखी हुई थी। उन्होंने बताया कि पर्ची फेंकने के बाद उन्होंने रेस्तरां पर गोलीबारी की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और लोगों में हड़कंप मच गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रविवार सुबह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक रेस्तरां में दो अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। हालांकि पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच करोड़ रुपए की रंगदारी चाहते थे और उन्होंने काउंटर पर एक पर्ची फेंकी, जिस पर रकम लिखी हुई थी। उन्होंने बताया कि पर्ची फेंकने के बाद उन्होंने रेस्तरां पर गोलीबारी की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और लोगों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और गोलीबारी के बाद वे वहां से भाग गए, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद का ऐलान, अंकिता भंडारी के पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: परिवार का इंडिया गेट पर रातभर धरना, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज

  • ,
  • अखिलेश का बागी विधायकों पर तंज, बोले- वर्षों बाद भी सदस्यता की पर्ची से ज्यादा कुछ नहीं मिला

  • ,
  • 'जनता के दबाव से निकलेगा नतीजा, अगले 2 महीने का प्लान तैयार'