अपराध

बिहार में अपराधी बेलगाम! तेजस्वी यादव के करीबी और RJD नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, राजघाट गांव निवासी यादव रात को अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनके घर के समीप ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

फोटो: ians
फोटो: ians 

बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात आरजेडी के एक नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में तनाव है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, राजघाट गांव निवासी यादव रात को अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनके घर के समीप ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए और आनन-फानन में राजद नेता को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि राजद नेता को 3 गोलियां लगी थी।

हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नरेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

इधर, घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता गांव पहुंचे हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक सारण प्रमंडल की राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष होने के साथ ही तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध