अपराध

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर! दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेमिका से मिलने की दी सजा

दलित युवक एक 20 साल की लड़की के साथ रिश्ते में था, जो किसी और जाति से थी। देर रात लड़की ने युवक को खुद से मिलने आने के लिए बुलाया था। लड़की के परिवारवालों ने बड़ी ही बेदर्दी से युवक की पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

फोटो: IANS     
फोटो: IANS    

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक 22 साल के दलित युवक की लड़की के घरवालों ने महज इस वजह से पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उनकी जाति लड़के से अलग थी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बुरी तरह से घायल युवक ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, मृतक पवन कुमार एक 20 साल की लड़की के साथ रिश्ते में था, जो किसी और जाति से थी। शुक्रवार देर रात लड़की ने पवन को खुद से मिलने आने के लिए बुलाया था। वहां लड़की के परिवारवालों ने बड़ी ही बेदर्दी से पवन की पिटाई की। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कुमार के पिता आकाश ने कहा, "हमें शनिवार को घटना के बारे में पता चला। हमने उसे एक पुलिस वैन के अंदर पड़ा पाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने पूरी घटना पुलिस को सुनाई। उसे लड़की ने अपने घर पर बुलाया था और फिर उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।"

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, "महिला के पिता और पांच अन्य परिवार के सदस्यों सहित सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन