अपराध

यूपी के बागपत में लड़के से बात करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या, पिता गिरफ्तार, चाचा फरार

बागपत के एसएसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिया की उसके पिता प्रमोद और चाचा मोहित ने हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंका है। तत्काल पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद कर लिया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 23 फरवरी से कथित तौर पर लापता दसवीं की छात्रा का शव बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि लड़के से बात करने से नाराज लड़की के पिता और चाचा ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर लिया है और आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बागपत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान ने मामले का खुलास करते हुए बताया कि 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि लड़की के पिता प्रमोद और उसके चाचा मोहित ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिया की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया।

एसएसपी ने बताया कि तत्काल सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया गया। पूछताछ में पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि लड़की के पिता और चाचा उससे नाराज थे, क्योंकि 23 फरवरी को उसे शानू नाम के लड़के से बात करते देखा गया था। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने की कोशिश) मामला दर्ज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के आवास पर हाई-टी के लिए जुटे विपक्षी नेता, बैठक जारी, थोड़ी देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

  • ,
  • यादों में किशोर कुमारः अमर गीतों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां, हिंदी सिनेमा के थे 'मस्तमौला'

  • ,
  • दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले इमरान मसूद- 35 साल के राजनीतिक जीवन में इतनी भीड़ नहीं देखी

  • ,
  • महिला पत्रकारों पर हमले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को तलब किया, बड़े अधिकारी को उपस्थित रहने का आदेश

  • ,
  • अब दिवाली के बाद लगेगा महंगाई का झटका! NPCI का बड़ा ऐलान, बताया यूपीआई भुगतान पर कब लागू होगा एमडीआर