अपराध

DCW अध्यक्ष मालीवाल का दिल्ली के उस अस्पताल के बाहर धरना जारी, जहां रेप पीड़ित को कराया गया है भर्ती

नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में दिल्‍ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में अस्पताल के बाहर DCW अध्यक्ष का धरना जारी।
दिल्ली में अस्पताल के बाहर DCW अध्यक्ष का धरना जारी। फोटो: @SwatiJaiHind

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल राजधानी के उस अस्पताल में धरना जारी है, जहां नाबालिग रेप पीड़िता को भर्ती कराया गया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, “कल दोपहर 12 बजे से मैं पीड़ित बच्ची या उसके परिवार से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर बैठी हूं। रात को अस्पताल के बाहर ही सोई। NCPCR को लड़की की मां से मिलवा सकते हैं तो मुझे क्यों रोकने के लिए बोला गया है? क्या छुपाने की कोशिश है?”

न्यूज़ एजेंसी एएनाई से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। वे ना तो मुझे लड़की से मिलने दे रहे हैं और ना ही उसकी मां से मिलने दे रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली पुलिस मुझसे क्या छिपाना चाहती है। मुझे बताया गया है कि NCPCR अध्यक्ष को लड़की की मां से मिलने की अनुमति दी गई थी। जब NCPCR अध्यक्ष लड़की की मां से मिल सकते हैं, तो DCW प्रमुख को इसकी अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?"

नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में दिल्‍ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग का बयान दर्ज कराया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए हैं।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। नाबालिग से रेप और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की से कथित रूप से रेप किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी की पत्नी पर भी पीड़ित को गर्भपात के लिए दवाएं देने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, “जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था, वही भक्षक बन जाए तो लड़कियां कहां जाएं? वह पीड़‍ित बच्‍चे से मिलने अस्‍पताल पहुंची थीं मगर उन्‍हें मिलने नहीं दिया गया।”

मालीवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर बैठे सरकारी अधिकारी पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Aug 2023, 9:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?