अपराध

गाजीपुर गैंगरेप केस में दिल्ली महिला आयोग का पुलिस को नोटिस, कहा- किसी भी हाल में नहीं बचने चाहिए रेपिस्ट

इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि, गाजीपुर में एक लड़की का ऑटो वाले और उसके साथी ने बुरी तरह से रेप किया और उसको सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया। अभी वो आईसीयू में एडमिट है और उसकी हालत खराब है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार देर रात 35 वर्षिय महिला का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 29 मार्च तक जवाब मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर की कॉपी और इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकरी के बारे में पूछा है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उठाए जा रहे कदम आदि के अलावा मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश दिए हैं।

इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि, गाजीपुर में एक लड़की का ऑटो वाले और उसके साथी ने बुरी तरह से रेप किया और उसको सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया। अभी वो आईसीयू में एडमिट है और उसकी हालत खराब है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इश्यू किया है की मामले में जल्द से जल्द अरेस्ट हों। किसी भी हाल में ये रेपिस्ट बचने नहीं चाहिए।

दरअसल महिला गाजीपुर स्थित पोल्ट्री बाजार के गेट नंबर एक के पास मिली, वहीं पीड़िता गंभीर रूप से घायल भी थी। पीड़िता के मुंह से खून बह रहा था और उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होते ही सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जिधर महिला का इलाज जारी है।

पुलिस को पीड़िता द्वारा जानकरी दी गई है कि, बुधवार रात करीब 9 बजे जब उसने ऑटो लिया तो दो अज्ञात ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा उसकी पिटाई की गई और उसका यौन उत्पीड़न किया और युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गए, उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। साथ ही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है और गाजीपुर इलाके में ऑटो चालक, रिक्शा चालकों से पूछताछ भी कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट