अपराध

कोरोना काल में राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, IIT दिल्ली के पास पायलट के साथ बीच सड़क पर लूटपाट, चाकू मारकर फरार

बदमाशों ने पायलट की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और एक बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी और उसने उनका सामान और 34 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने इस दौरान कई कार सवारों के साथ लूटपाट की।

फोटो: सोशिल मीडिया
फोटो: सोशिल मीडिया 

देश में जारी कोरोना संकट के बीच बदमाशों और बेखौफ हो गए हैं। इसकी एक बानगी देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिली है। आईआईटी दिल्ली के पास बदमाशों ने चाकूबाजी और लूटपाट की है। वारदात के शिकार एक निजी एयरलाइन्स के पायलट हुए हैं, जिनका नाम युवराज तेवतिया है। बताया जा रहा है कि युवराज तैवतिया स्पाइस जेट में कैप्टन हैं।

युवराज तैवतिया अपने घर से आफिस की कैब में एयरपोर्ट के लिए निकले थे। इसी दौरान आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर पर 4 से 5 टू व्हीलर पर करीब 10 बदमाश आए और उन्होंने तेवतिया की गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और एक बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी और उसने उनका सामान और 34 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान कई कार सवारों के साथ लूटपाट की।

युवराज इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधाबा ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को एक ही शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Jun 2020, 9:07 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत, होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट

  • ,
  • न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम का विरोध, मेयर ममदानी बोले- मैं समर्थन नहीं करता, RSS की विचारधारा पर जताई आपत्ति

  • ,
  • पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

  • ,
  • बिहार के सुपौल में बड़ा सड़क हादसा, कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर

  • ,
  • अमेरिका ने दुनिया भर में वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई अस्थायी रोक, ट्रंप प्रशासन ने शुरू की ग्लोबल ट्रेनिंग