अपराध

दिल्ली: भजनपुरा में सनसनीखेज वारदात, 5 बदमाशों ने की तबाड़तोड़ फायरिंग, अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत, एक घायल

बताया जा रहा है कि इस वारदात को स्कूटी और बाइक पर आए 5 बदमाशों ने अंजाम दिया है। यह वारदात भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मंगलवार की देर रात पांच बदमाशों ने दो युवकों पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि इस वारदात को स्कूटी और बाइक पर आए 5 बदमाशों ने अंजाम दिया है। यह वारदात भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। खबरों के मुताबिक, 36 वर्षीय हरप्रीत गिल भजनपुरा के सी-35, गली नंबर 1 में रहते थे। वो अपनी स्पलेंडर बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने अमेजन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को सिर पर गोली मारी, उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसी वारदात में घायल गोविंद सिंह भजनपुरा का है जो मोमो की दुकान चलाता है। उन्हें LNJP रेफर किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट